फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   theft from tempal

श्याम मंदिर से हजारों की चोरी

Tue, 01 Dec 2015 12:26 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 01 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

पालीटेक्निक कालेज के पास रेलवे फाटक नंबर 45 पर स्थित प्रसिद्ध श्याम मंदिर में रविवार रात चोरों ने दानपात्र चुरा लिया। दानपात्र में पूरे महीने का चंदा डाला गया था। बताया जा रहा है कि इसमें चार से पांच हजार रुपये थे।  होंगे। चोर केवल मंदिर के शिवालय में लगे दानपात्र को ही चुरा पाए जबकि मुख्य मंदिर का दानपात्र बच गया। मंदिर कमेटी ने इस बारे में पुलिस को  सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सारी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


मंदिर कमेटी के सदस्य संदीप संघी ने बताया कि मंदिर पुजारी ने कमेटी के संरक्षक दौलतराम गर्ग को सूचना दी कि रात को चोर ने मंदिर के शिवालय का ताला तोड़कर उसमें रखा दानपात्र चुरा लिया। सूचना के बाद मंदिर कमेटी मौके पर पहुंची। जहां पर  पाया कि चोर ने मंदिर में तीन-चार गेटों के ताले तोड़े, मगर वह मुख्य मंदिर तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि चोर मंदिर के शिवालय में रखे  दानपात्र को उठा ले गया।
विज्ञापन


जिसको थोड़ा आगे ले जाकर तोड़ा तथा उसमें से नकदी  निकाल ली। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि दानपात्र में कितने पैसे थे, फिर भी अनुमान लगाया जा सकता है कि उसमें चार से पांच हजार रुपये हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य दान पात्र तक चोर  पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि यह घटना रात तीन से  साढ़े तीन बजे की है, जो सारी सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। घटना की जानकारी  मंदिर कमेटी ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed