फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft attempt in Punjab National Bank located in Narnaul

नारनौल: पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास, पास के घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

Thu, 21 Apr 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 01:58 PM IST
सार

चोर एक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और बैंक के अंदर लगे एटीएम को भी तोड़ दिया। हालांकि चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा।
 

विज्ञापन
Theft attempt in Punjab National Bank located in Narnaul
नारनौल बैंक में चोरी का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल के नागरिक अस्पताल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार रात को दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। चोरों ने ग्राइंडर से एटीएम को तोड़ दिया लेकिन पैसे डाले जाने वाला लॉकर उनसे नहीं खुल पाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पहले दिन ज्वाइन किए नए एसपी विक्रांत भूषण ने सूचना मिलने पर मुआयना किया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक बुधवार को कर्मचारी बैंक बंद करके घर चले गए थे। वीरवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा तो उसने बैंक के अंदर दीवार टूटी देखी। इस पर तत्काल सूचना शाखा प्रबंधक लीलाराम को दी। तुरंत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस ने शाख प्रबंधक लीलाराम की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास
चोरों ने शातिर अंदाज में बैंक से चोरी करने का प्रयास किया। बैंक के बगल में छह महीने से एक खाली मकान है। मकान के पीछे रेलवे लाइन एवं झाड़ियां हैं। चोरों ने रेलवे लाइन की ओर से खाली मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घूसे। इसके बाद उसी मकान के एक कमरे की दीवार तोड़कर आंगन में आ गए। उस आंगन में बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। यह दीवार लगभग 18 इंच बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दो से ढाई घंटे बैंक के अंदर रहे चोर 
सीसीटीवी कैमरे के अंदर दो नकाबपोश लगभग 12.40 बजे बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हैं। उन्होंने हाथ में दस्ताने पहने हुए हैं और उनके हाथ में एक ग्राइंडर है। बैंक के अंदर उन्होंने सभी कांउटरों को चेक किया। इसके बाद बेसमेंट में बने स्ट्रांग रूम में जाकर आए। बाद में उन्होंने अंदर गेट के पास कैबिन में रखे एटीएम को निशाना बनाया। चोरों ने एटीएम को गाइंडर से काट दिया लेकिन नीचे का बॉक्स उनसे नहीं खुल पाया। लगभग दो से ढाई घंटे अंदर कार्रवाई करने के बाद वो फरार हो गए।

सायरन अलार्म के तार काटे
बैंक में दिन के समय तो सिक्योरिटी गार्ड रहता है लेकिन रात के समय कोई नहीं होता। चोरों ने अंदर घुसते ही एक कैमरे का मुंह ऊपर कर दिया। इसके अलावा चोरों ने सायरन अलार्म तथा फायर अलॉर्म के तार काट दिए। इस वजह से अलॉर्म भी नहीं बजा। 


एसपी की पहले दिन से ही परीक्षा शुरू
एसपी चंद्रमोहन के तबादले के बाद गुरुवार को ही नए एसपी विक्रांत भूषण ने ज्वाइन किया है। ज्वाइन करने के पहले दिन से ही उनकी परीक्षा शुरू हो गई। बैंक में चोरी के प्रयास की वारदात का पता लगते ही एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश 12:40 बजे बैंक के अंदर घुसे हैं और लगभग 3:05 बजे वो वापस गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed