फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teacher beat First-grade student with stick in nangal chaudhary

मासूम के सवाल पर भड़की मैडम: पहली कक्षा के बच्चे को डंडे से पीटा, पीठ पर पड़े निशान; हायर सेंटर रेफर

Tue, 10 Mar 2026 07:59 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Mar 2026 07:59 AM IST
सार

पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने क्लास के दाैरान एक सवाल पूछ लिया। आरोप है कि इससे नाराज अध्यापिका ने उसे डंडों से पीटा।  

विज्ञापन
Teacher beat First-grade student with stick in nangal chaudhary
मासूम की पीठ पर पड़े निशान - फोटो : संवाद

विस्तार

नांगल चौधरी के सरस्वती विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को अध्यापिका ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। परिजनों के अनुसार, बच्चा कक्षा में पढ़ाई के दौरान अध्यापिका से एक सामान्य सवाल पूछ बैठा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अध्यापिका ने बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बच्चे के घर पहुंचने पर जब उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और शरीर पर पड़े घाव दिखाए तो परिवार के लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


बच्चे की हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता सरजीत ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नांगल चौधरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई कृपाल सिंह ने बताया कि बच्चे से मारपीट के मामले में अभिभावकों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

बच्चे को अस्पताल में लाया गया था तब अस्पताल की तरफ से सूचना आई है। बयान के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed