फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Society deteriorating, consensual relations increasing in small towns and villages leaving husbands

बिगड़ रहा समाज का तानाबाना: छोटे शहरों और गांवों में पति को छोड़ बढ़ रहे सहमति संबंध, महिलाओं ने बताया ये कारण

Sat, 20 May 2023 09:35 AM IST
नवीन दलाल रवि हसिजा, नारनौल (हरियाणा)
रवि हसिजा, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 May 2023 09:35 AM IST
सार

हरियाणा में अब छोटे शहरों और गांवों में मेट्रो सिटी की तरह लिव इन टाइप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। काउंसिलिंग में पति के साथ जाने की बजाय महिला दूसरे के साथ रहना पसंद कर रहीं हैं। जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक वन स्टॉप सेंटर सखी में 25 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Society deteriorating, consensual relations increasing in small towns and villages leaving husbands
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट्रो सिटी में लिव इन टाइप के मामले सुनने में आते थे, लेकिन अब छोटे शहरों के गांवों में भी यह मामले सामने आने लगे हैं। पति के नशे के आदी होने, मारपीट करने और घर चलाने का खर्चा नहीं देने पर महिलाएं ऐसा कदम उठा रही हैं। परिवार में बात न सुनने पर आसपास अपनी बात रखने के लिए महिलाएं कोई साथी ढूंढती हैं। नजदीकियां बढ़ती हैं तो घर से भागने जैसे कदम उठा लेती हैं। पीछे छोटे या बडे़ बच्चे हों, उनकी भी परवाह नहीं करती हैं। परिवार गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाता है। महिला के मिलने पर पति के साथ जाने की बजाय अपने नए साथी के साथ सहमति संबंध में रहने की इच्छाएं जता रही हैं।

विज्ञापन


शादीशुदा महिलाओं के घर से लापता
वन स्टॉप सेंटर सखी में ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनवरी से अब तक 25 से अधिक मामले आ चुके हैं। सभी की काउंसिलिंग करने के बाद उनको शेल्टर होम में भेज दिया जाता है। शादीशुदा महिलाओं के घर से लापता होने की स्थिति में परिवार के सदस्य 346 का केस दर्ज करवाते हैं। इसके बाद मिलने पर उनकी काउंसिलिंग सखी सेंटर में करवाई जाती है ताकि महिला परिवार के पास लौट सके, लेकिन अब जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें महिलाएं पति के साथ जाने से साफ मना कर देती हैं। वह पति के साथ जाने की बजाय किसी अन्य के सहमति संबंध में रहने की इच्छा जता रही हैं।
विज्ञापन


केस-एक- पति परेशान करता था, इसलिए दूसरों से बढ़ीं नजदीकियां
क्षेत्र की एक महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था। नशे का आदी था। खर्चा भी नहीं देता था। यह बात जानकार व्यक्ति को बताई। वह उसका सहारा बना तो महिला ने घर छोड़ने जैसा कदम उठा लिया। छोटे-छोटे बच्चों की तरफ भी नहीं देखा। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। एक माह बाद पत्नी किसी और के साथ मिली। केस सखी सेंटर में आया तो महिला ने पति के साथ न जाने की इच्छा जताई। उसने अपने साथी के साथ जाने की बात कही। महिला को शेल्टर होम भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-दो- 25 साल शादी को हुए, फिर भी दूसरे के साथ जाने की इच्छा जताई
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी को 25 साल हो चुके थे। पति नशे का आदी था और आए दिन बच्चों और महिला के साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। उसका संबंध किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुआ तो उसके साथ चली गई। मिलने पर सखी सेंटर में केस आया तो उसने पति के साथ जाने से मना कर दिया। दोनों बच्चे महिला के सामने रोते-बिलखते रहे, लेकिन उसका मन नहीं पसीजा और उसने अपने साथी के साथ जाने की बात कही। उसे शेल्टर होम भेज दिया गया।


वंदना यादव, इंचार्ज, वन स्टॉप सेंटर, सखी नारनौल
आज के परिवेश में सहमति संबंध के मामले ज्यादा आ रहे हैं। घर से चले जाने के बाद जब महिला वापस मिलती है तो वह पति के साथ जाने की बजाय किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाने की बात कहती है। उनकी काउंसिलिंग करवाई जाती है। उनको शेल्टर होम में भी रखा जाता है। कई मामलों में तो महिलाएं बच्चों को भी छोड़ देती हैं। यह समाज के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed