फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six arrested including the kingpin of fake crime control team in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: फर्जी क्राइम कंट्रोल टीम के सरगना समेत छह काबू, छह फर्जी आई कार्ड बरामद

Fri, 10 Jun 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 10:58 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों से तीन गाड़ी और छह फर्जी आई कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था और होटल पर रेड कर मामला दर्ज कराने का भय दिखाकर अवैध वसूली करता था।

विज्ञापन
Six arrested including the kingpin of fake crime control team in Mahendragarh
पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी क्राइम कंट्रोल टीम के गिरोह के सदस्य। एएसपी सिद्धांत जैन। बरामद की गई गाड़ियां। बरामद किए गए नकली आईकार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने होटल संचालकों से अवैध वसूली करने वाले फर्जी क्राइम कंट्रोल गिरोह के छह सदस्यों और सरगना को काबू किया है। यह गिरोह महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था। होटल पर रेड कर मामला दर्ज कराने का भय दिखाकर अवैध वसूली करता था।

विज्ञापन


चार दिन पूर्व भी तीन होटलों पर रेड करके 63 हजार रुपये की वसूली की थी। आरोपियों से छह आईडी कार्ड व तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं। आरोपियों में से अधिकांश पढ़े लिखे हैं, लेकिन जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपराध का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कर्मबीर उर्फ कालू निवासी सागरपुर अटेली, राहुल निवासी कोरियावास, पंकज निवासी केशव नगर नारनौल, प्रवीण निवासी बामनवास निजामपुर, योगेश निवासी सिवनी थाना सिंघाना राजस्थान और अनूप निवासी अकबरपुर नारनौल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन गाड़ियां और छह फर्जी आई कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना कर्मबीर उर्फ कालू है। कर्मबीर ने ही साथियों से पैसे लेकर फर्जी आई कार्ड बनवाकर उनको उपलब्ध कराए थे। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में होटल संचालक के साथ मामला दर्ज कराने का भय दिखाकर पैसे वसूलने वाले इस गिरोह में अधिकांश युवा अच्छे पढ़े लिखे हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशों में टीमों का गठन कर पुलिस द्वारा गिरोह के सरगना सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि विकास निवासी कोथल खुर्द ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में 30 मई की शाम को होटल पर फर्जी क्राइम कंट्रोल टीम द्वारा रेड मारकर वसूली का आरोप लगाया था।

इस दौरान फर्जी टीम ने होटल की तलाशी ली और केस दर्ज कराने का भय दिखाकर मामला रफादफा करने के लिए पचास हजार रुपये मांगे, शिकायतकर्ता ने भय से उनको तीस हजार रुपये दे दिए। इसी दिन तीन होटलों से आरोपी भय दिखाकर वसूली करके ले गए थे। पीड़ित होटल संचालक विकास निवासी कोथल खुर्द ने 6 जून को इसकी शिकायत थाना शहर महेंद्रगढ़ में दी।


अच्छे कामों में युवक लगाएं ऊर्जा: एएसपी
एएसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि अधिकांश युवक पढे-लिखे हैं। युवकों से अपील है कि वह अपराध की बजाए अच्छे कार्यों एवं रोजगार के सृजन पर अपनी ऊर्जा लगाकर स्वयं रोजगार के साथ-साथ अन्य बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रयास करें। आरोपियों में कोई भी 25-26 साल से अधिक नहीं है। एक एमबीए तथा एक बीकॉम व एक एमकॉम है। ऐसे में अपराध का रास्ता अपनाकर युवा अपने भविष्य को बर्बाद न करें। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed