{"_id":"6476e69d42ea06fc2200cae5","slug":"sadhu-misdeed-with-two-and-half-year-old-girl-in-satnali-in-mahendergarh-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendergarh: सतनाली में ढाई वर्षीय बच्ची के साथ साधु ने की दरिंदगी, गंभीर हालत में नारनौल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendergarh: सतनाली में ढाई वर्षीय बच्ची के साथ साधु ने की दरिंदगी, गंभीर हालत में नारनौल अस्पताल में भर्ती
Wed, 31 May 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली (महेंद्रगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली (महेंद्रगढ़)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 31 May 2023 11:48 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ में एक ढाई साल की बच्ची के साथ साधु ने दरिंदगी की है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उसने देखा तो बच्ची खून से लथपथ थी। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए नारनौल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महेंद्रगढ़ के सतनाली में घुमंतू जाति के परिवार की एक ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर एक साधु के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में नारनौल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज
बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे उठी तो बच्ची रो रही थी। उसे सुलाने का प्रयास किया तो वह नहीं सो रही थी। जब उसने देखा तो बच्ची खून से लथपथ थी। बच्ची के गले में रूमाल लपेटा हुआ था। नजदीक ही दो साधु बाबा के हाथों में रूमाल बंधा हुआ था। उसने बच्ची को तुरंत सतनाली सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए नारनौल रेफर कर दिया गया। बच्ची नारनौल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
शक के आधार पर साधु को काबू किया
पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ धारा 365, 323 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है एक साधु को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जांच अधिकारी प्रमिला ने बताया कि ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी गई है। सतनाली सीएचसी से नारनौल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची अभी उपचाराधीन है। शक के आधार पर साधु को काबू किया गया है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
बच्ची ढाई से तीन साल की सतनाली सीएचसी से रेफर होकर नारनौल भर्ती हुई है। दुष्कर्म की आशंका बताई जा रही है। सतनाली में चिकित्सकों द्वारा मेडिकल किया गया है। उसको नारनौल में भर्ती किया गया है। बच्ची की हालात असमान्य है। - डॉ. सुरेंद्र कुमार, आरएमओ।
थाना प्रभारी के अनुसार
हमें एक शिकायत मिली है महिला ने अपनी बच्ची को लेकर यह शिकायत दी है। परिजनों के अनुसार रात को लुहार की गाड़ी(बग्गी)के अंदर बच्ची सोई हुई थी। सुबह पांच उसकी माता ने उठाया तो बच्ची रोने लगी। उसे गलत कार्य का संदेह हुआ। उसने तुरंत प्रभाव से अस्पताल में लेकर गई। एमएलआर करवाई कई। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक शिकायत के आधार पर 365, 323 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। -मूलचंद, थाना प्रभारी।