{"_id":"5883a7064f1c1b6f35efe1ee","slug":"robbry-one-gurga-arest-motarcycle-desi-katta-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले गिरोह का एक और साथी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले गिरोह का एक और साथी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस नारनौल ने शुक्रवार को देर रात्रि रिवाल्वर दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को नांगल पीपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को शनिवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि यह गिरोह कई महीने पूर्व नांगल चौधरी क्षेत्र में सक्रिय था। जोकि क्षेत्र में रात के समय चलने वाले ट्रक चालकों को रिवाल्वर दिखाकर लूटपाट करते थे। इसी गिरोह में शामिल आरोपी के साथी मोनू, विजय व कृष्ण वासी आंतरी व महेश वासी मुकुंदपुरा को पुलिस ने करीब 2 महीने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। जबकि इस गिरोह का एक आरोपी सुधीर उर्फ विक्की फरार था। शुक्रवार को सायं को सीआईए पुलिस सूचना मिली की आरोपी मोटर साइकिल से गांव नांगल पीपा की तरफ जा रहा है। इसके बाद सीआईए टीम से एचसी प्रदीप, एचसी योगेश कुमार व सिपाही सुशील कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। आरोपी की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इन आरोपियों ने 20 जून 2016 को गांव कमानियां में लड़की से छेड़छाड़ मामले में अशोक कुमार वासी दगडोली परिवार पर गोली चलाकर फरार हो गए थे। इसके बाद 28 दिसंबर को जैनपुर क्रेशर जोन के पास रात के समय इन आरोपियों ने ट्रक चालक को रिवाल्वर दिखाकर 15 हजार रुपये लूट लिये थे। इसके अलावा राजस्थान के नीमराना में कोरियर आफिस से 60 हजार, पाटन के पास क्रेशर जोन से 52 हजार रुपये व बांसुर में भी लूट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों की तलाश राजस्थान व जिला महेंद्रगढ़ पुलिस को काफी समय से थी। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना राजस्थान पुलिस को भी दी गई है।