फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   private hospital

निजी अस्पताल में तोड़फोड़, आईएमए ने जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2015 12:07 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड स्थित राव मातादीन मेमोरियल अस्पताल परिसर में रविवार रात उपचार करवाने आए मरीज के रिश्तेदार ने  चिकित्सक के न मिलने पर अस्पताल में तोड़फोड़ की और तीन लोगों को ईंट मारकर घायल भी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। इस घटना के विरोध में सोमवार दोपहर आईएमए की स्थानीय शाखा के चिकित्सकों की आपात बैठक बुलाई गई और चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अस्पताल संचालक डा. कमल यादव ने बताया कि वो पिछले लगभग 10 साल से सेवाएं दे रहे हैं। रविवार को केवल दोपहर 2 बजे तक ही मरीजों को देखते हैं। रविवार रात्रि करीब 9.30 बजे के आसपास एक महिला मनोज देवी अस्पताल आई जिसके साथ कपिल नाम का एक युवक भी था जो शराब के नशे में धुत था। उसने आते ही चिकित्सक को बुलाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर उनके सहायक और भाई राजकुमार ने कहा की रविवार को दिन के 2 बजे के बाद डाक्टर साहब यहां उपलब्ध नहीं होते हैं। इस पर कपिल ने झगड़ा करना और गालियां देना शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर जब उनके चचेरे भाई रविंद्र ओर कुलदीप ने वहां आकर बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी कपिल ने ईंट उठाकर रविंद्र के सिर में दे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसने ईंट मारकर  अस्पताल के शीशे भी तोड़ दिए और अस्पताल को आग लगाने की धमकी दी। इसी दौरान  पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को काबू किया। उक्त मामले को लेकर आईएमए की स्थानीय शाखा की बैठक अध्यक्ष डा. केएल वर्मा के  संस्थान पर आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि चिकित्सकों की सुरक्षा  सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed