फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police team attacked in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़ में पुलिस पर हमला: नशे के अवैध कारोबार के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम, तीन महिला पुलिसकर्मी घायल, वर्दी भी फाड़ी

Sun, 20 Feb 2022 07:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 07:32 PM IST
सार

छापे के दौरान आरोपियों से 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ भी फाड़ दी। मामले में चार महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Police team attacked in Mahendragarh of Haryana
आरोपियों को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में नशे के अवैध कारोबार के 15 जनवरी को दर्ज एक मामले में मुख्य आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर महिला और उसके परिजनों से हमला कर तीन महिला पुलिस कर्मचारियों को घायल कर दिया तथा एक महिला पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस के दो और पुलिस टीमें बुलाने के बाद मुख्य आरोपी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों से 205 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


रविवार को शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद तीन बजे पुलिस टीम गत 15 जनवरी को मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए शहर की अनाज मंडी गई थी। इस दौरान टीम ने आरोपी महिला शंकुतला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो चार महिला व तीन पुरुषों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी और तीन महिला कर्मियों को घायल कर दिया जबकि एक की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सीआईए व थाना शहर की दो टीमों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में घायल महिला पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ीसा निवासी महिला लंबे समय से रह रही है महेंद्रगढ़ में

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में अवैध नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कहा कि शहर थाना प्रभारी एसआई अश्वनी के नेतृत्व में टीम ने 15 जनवरी को एक महिला रिंकी निवासी झारखंड को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था।


गिरफ्तार महिला से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बतलाया था कि वह गांजा मूल रूप से उड़ीसा निवासी और लंबे समय से अनाज मंडी वार्ड एक में किराये पर रह रही शकुंतला के पास से लेकर आती है। 

गत 15 जनवरी को अवैध नशे के कारोबार के मामले एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। जिसने उड़ीसा की शंकुतला नामक महिला का नाम लिया था। रविवार को इस महिला को  गिरफ्तार करने पहुंची टीम के साथ हाथपाई करने पर सीआईए व शहर थाना पुलिस की दो टीमें बुलाकर हमला करने वालों को मौके से काबू कर लिया गया। इसमें मुख्य आरोपी सहित चार महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। सभी की चिकित्सा जांच करा न्यायालय में पेश किया गया है। इसके बाद सभी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। - शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed