{"_id":"21ec891b19602f4f15a897a2e2756f03","slug":"police-free-youth-to-do-fraud-in-health-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिकायत के अभाव में छोड़ा कैंप में ठगी करने वाले को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत के अभाव में छोड़ा कैंप में ठगी करने वाले को
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
निशुल्क कैंप लगाकर लोगों से रजिस्ट्रेशन और दवाइयों के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने शिकायत के अभाव में छोड़ दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि इस मामले की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसकी गिरफ्तार किया जाएगा।
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था और दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई तो वे उनको बिना शिकायत किस आधार पर हिरासत में रखें। इस मामले में न तो स्वास्थ्य विभाग ने कोई शिकायत की और न ही कैंप में आए मरीजों ने।
स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं दी शिकायत
स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता था।
सीएमओ राजेंद्र सिंह बताया था कि जिले में जब भी कोई जांच शिविर लगता है तो स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाने की अनुमति लेनी पड़ती है लेकिन उक्त फर्जी डाक्टर की टीम ने इसकी अनुमति नहीं ली थी। विभाग की अनुमति लिए बिना ही कैंप लगाने वालों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
मामले में एसएचओ को आदेश दिए हैं कि पकड़े गए फर्जी डाक्टर टीम के सदस्य को वापस हिरासत में लेकर पुन: जांच की जाए। जांच के बाद मामले में दोषी पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनीषा चौधरी, एसपी
यह मामला जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के अंडर आता है। मामले में वे ही शिकायत और कार्रवाई करेंगे।
राजेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। - अजित यादव, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी