{"_id":"588f7b524f1c1b0b13e8039f","slug":"police-camels-truck-victim-arest-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा ऊंटों से भरा ट्रक, आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा ऊंटों से भरा ट्रक, आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी पुलिस को ऊंटों से भरा ट्रक पकड़ने मेें सफलता मिली है। क्षमता से अधिक ऊंटों होने के कारण नामजद आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।
उपनिरीक्षण अशोक कुमार सैनी ने बताया कि मुखबिर द्वारा ट्रक में ऊंट भरे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गोठड़ी मोड़ नांगल चौधरी पर नाकेबंदी की। करीब आठ बजे नारनौल की तरफ से ट्रक नाकाबंदी स्थल पहुंचा जिस पर तिरपाल लगा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही तिरपाल हटाने के आदेश दिए तो चालक सकपका गया और विभिन्न तर्क देकर पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। इस पर एसआई अशोक कुमार ने स्वयं तिरपाल खोला तो ट्रक के अंदर 13 ऊंटों के पैर बंधे हुए मिले। सभी पशुओं को मुक्त करवा कर बाबा मुकुंददास गोशाला में छुड़वा गया है। वहीं दिल्ली निवासी आरोपी अरीफ व दिलफाक खान आगरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।