{"_id":"87ca6fefd4d9c06c4e0c801769769b5b","slug":"panchayat-election-dispute-in-two-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश: दो गुटों में पत्थरबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश: दो गुटों में पत्थरबाजी
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नियाजलीपुर (नया गांव) में सरपंच पद के लिए नामांकन के बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। मौके पर पहुंची पुलिस भी जब स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई तो मजबूरन हवाई फायर करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में एसपी ने पुलिस टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के नामांकन का कार्य जारी है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गांव नया गांव के पंचायत बूथ नंबर 76 पर सरपंच प्रत्याशियों के फार्म भर रहे थे। इस दौरान गांव में एक महिला दावेदार का फार्म भरवाने के लिए राजस्थान के नंबर वाली आठ-दस गाड़ियों में 35-40 लोग आ पहुंचे। 11.30 बजे नामांकन भरने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि बाहर के व्यक्ति गांव में दावेदार के घर आए हुए हैं तो वहीं हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे पर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
गांव में पत्थरबाजी की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। नांगल चौधरी पुलिस प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों ओर से तेज पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान कुछ लोग गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करने लगे। करीब एक घंटे तक यह प्रकरण चला। झगड़े को बढ़ता देख एसएचओ ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को संभाला। इस दौरान एसएचओ के मुंह पर भी पत्थर लगा।
विज्ञापन
एसपी ने किया मौका मुआयना
एसएचओ राजकरण ने गांव की स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद 1:00 बजे डीएसपी राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वह बाहर से आए सभी व्यक्तियों को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर और सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाना नांगल चौधरी ले गए। इसके बाद एसपी मनीषा चौधरी ने भी मौका मुआयना किया। डीएसपी तान्या सिंह और डीएसपी महेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे
निवर्तमान सरपंच के घर की ली तलाशी
पुलिस ने इस मामले को लेकर निवर्तमान सरपंच संतोष के घर की तलाशी भी ली। यहां पुलिस को किसी प्रकार का हथियार नहीं मिला। वहीं पुलिस ने वहां मौजूद सभी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। चुनावों की घोषणा के बाद से गांव में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। उधर, इस बारे में बूथ नंबर 76 के रिटर्निंग अधिकारी ओम कुमार बीएलओ रमेश कुमार ने बताया कि बूथ के अंदर किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ है। झगड़ा बूथ से बाहर हुआ है, यहां पर मतदान में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
कई आरोपी भागे, तलाश जारी
नया गांव से पुलिस वाहनों को जब्त कर नांगल चौधरी थाने लग आई जहां पर जब्त वाहनों में पुलिस को लाठी, डंडे, राड़, कुल्हाड़े और अन्य खतरनाक हथियार मिले। इनके चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दर्जनभर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। जिनकी खोजबीन जारी है।
जांच के बाद दर्ज होगा केस
घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी नांगल चौधरी थाने में पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि नामांकन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।