फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One of three friends who went to bathe at Jorasi Dam in Narnaul drowned, after 21 hours SDRF recovered body

Narnaul: जोरासी बांध पर नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूबा, 21 घंटे बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

Tue, 04 Jul 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

नारनौल के गांव कादीपुर में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक निर्देश अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव जोरासी के पास बनी एक खान में बने बांध पर सोमवार दोपहर नहाने के लिए आए थे। तीनों युवक नहाने के लिए खान में उतर गए।

विज्ञापन
One of three friends who went to bathe at Jorasi Dam in Narnaul drowned, after 21 hours SDRF recovered body
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के जोरासी गांव के नजदीक पहाड़ियों में बनी एक खान के अंदर बने बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने 17 घंटे बाद शव को मंगलवार सुबह खान के गहरे पानी से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया
गांव कादीपुर निवासी 21 वर्षीय युवक निर्देश अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव जोरासी के पास बनी एक खान में बने बांध पर सोमवार दोपहर नहाने के लिए आए थे। कादीपुर गांव के मृतक युवक निर्देश के साथ गया एक युवक अमृतधारा कॉलोनी नारनौल तथा दूसरा युवक निवाजनगर गांव का रहने वाला है। तीनों युवक नहाने के लिए खान में उतर गए। कादीपुर निवासी निर्देश नहाते समय थोड़ा आगे चला गया, जहां पर गोता लगाने पर वह गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने पर उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह निकाल नहीं पाए।
विज्ञापन


पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए
युवक कई देर तक बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व अन्य लोगों को दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक को पानी से निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। 17 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ ने शव को खान के गहरे पानी से मंगलवार सुबह  बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed