फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one injured in road accident

सड़क हादसे में एक घायल

Wed, 25 Nov 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Wed, 25 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को पाली नहर के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक के लिए रैफर कर  दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हरकेश पुत्र रतनलाल निवासी धौली मंगलवार को सुबह किसी काम से महेंद्रगढ़ जा रहा था । पाली नहर के पास सामने से महेंद्रगढ़ की ओर से आ रही  हरियाणा रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे हरकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया है। अभी घायल पुलिस को बयान दर्ज करवाने के हालत में नहीं था। पुलिस आगे की कार्रवाई बयान दर्ज करने के बाद ही करेगी।  जबकि रोडवेज बस चालक अपनी बस को लेकर वहां से फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें हरियाणा रोडवेज बस चालक इन दिनों लापरवाही से बस चला रहे हैं। रोडवेज बस द्वारा यह लगातार दूसरी घटना है जबकि सप्ताह में तीसरी घटना है।

प्रथम घटना चरखी दादरी डिपो की नई बस के चालक ने बीते मंगलवार को गांव पायगा के पास  एक वन दरोगा को रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई थी दो अन्य बाइक सवार घायल भी हुए थे।


दो दिन पूर्व नांगल चौधरी के पास रोडवेज बस ने एक बच्चे की मौत हो गई एक घायल हो गया । आज यह तीसरी घटना रोडवेज बसों की  सामने आई है। विभाग को  लापरवाही से चलाने वाले चालकों को नसीयत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed