फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nine year old child died after being hit by JCB in Narnaul, only brother of two sisters who died

Narnaul: जेसीबी की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Fri, 08 Sep 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

नारनौल में जेसीबी की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृतक बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था। पूर्ण सिंह सिहमा पुल के पास पहुंचा तो एक जेसीबी चालक अचानक से सड़क पर आ गया। जिसकी वजह से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन
Nine year old child died after being hit by JCB in Narnaul, only brother of two sisters who died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल में सिहमा के पास जेसीबी की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार एक नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। मृतक बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था। मिली जानकारी के अनुसार गांव निहालावास निवासी पूर्ण सिंह शुक्रवार सुबह ताजपुर किसी कार्यक्रम में अपने माता-पिता को छोड़ने गया था।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्णसिंह के साथ उसका नौ वर्षीय बेटा दीपांशु भी गया था। वह ताजपुर में अपने मामा के यहां माता-पिता को छोड़कर वापिस निहालावास आ रहा था। वह जैसे ही सिहमा पुल के पास पहुंचा तो एक जेसीबी चालक अचानक से सड़क पर आ गया। जिसकी वजह से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सीधी जेसीबी से टकरा गई।
विज्ञापन


जेसीबी से टकराने की वजह से दीपांशु के सिर में चोट लग गई और सिर फट गया। वहीं दीपांशु के पिता पूर्णसिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक दीपांशु का शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृतक पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने जेसीबी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed