फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Police crackdown on liquor smugglers, Truck tanker full of 310 cases caught, accused going from Punjab

नारनौल पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई: 310 पेटियों से भरा ट्रक टैंकर पकड़ा, पंजाब से गुजरात जा रहे थे आरोपी

Sat, 17 Jun 2023 08:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

नारनौल पुलिस लगातार शराब और ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी पुलिस नें जाट गुवाना 152 डी टोल प्लाजा के पास से अवैध शराब ट्रक पकड़ा है। जिस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
Narnaul Police crackdown on liquor smugglers, Truck tanker full of 310 cases caught, accused going from Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में जाट गुवाना 152 डी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर पंजाब से गुजरात अवैध शराब लेकर जा रहे तेल टैंकर को पकड़ा हैं। गाड़ी से 310 पेटी अवैध शराब बरामद की गई हैं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर केस दर्ज़ कर लिया हैं। खास बात यह हैं कि आरोपी ने तेल टैंकर के नीचे से ट्रक की चदर काटकर एक अलग से प्लेट लगाकर लगाई हुई ताकि किसी को सकह नहीं हो। पकडे गए आरोपी की पहचान धोलाराम निवासी विशनोया की ढाणी गांव सरनाउ थाना साचोर जिला जालोर राज्यस्थान के रूप में हुई हैं।

विज्ञापन


310 पेटी अवैध शराब बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक तेल टैंकर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर पंजाब से गुजरात जाने के लिये 152डी, जयपुर हाईवे होते हुए जयपुर राजस्थान के लिए जाएगा। अगर फोरी तौर पर टोल के पास निगरानी की जाए तो अवैध शराब सहित काबू आ सकता है। सूचना मिलने पर टोल पर नाकाबंदी शुरू कि गई। कुछ समय बाद एक ट्रक तेल टैंकर दादरी की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जिसके नजदीक आने पर नम्बर देखे तो उसके नंबर GJ 06XX7191 दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
उन्होंने ट्रक को हाथ से रूकने का ईशारा किया, जो ट्रक तेल टैंकर ड्राईवर ने पुलिस की गाडी को देखकर अपने ट्रक को रोक दिया। जिसके अन्दर ड्राईवर सवार था, जिसका नाम पता पूछा तो ड्राईवर ने अपना नाम धोलाराम निवासी विशनोया की ढाणी गांव सरनाउ थाना साचोर जिला जालोर  राज्यस्थान बतलाया। ज़ब ट्रक तेल टैंकर की जांच की तो तेल टैंकर के नीचे से ट्रक की चदर काटकर एक अलग से प्लेट लगाकर लगाई हुई मिली। प्लेट को हटाकर तेल टैंकर में अन्दर जाकर तलाशी ली तो ट्रक तेल टैंकर के अन्दर गत्ता पेटियों में भारी मात्रा मे शराब व बीयर की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस और वाहन कागजात भी नहीं मिले 
ज़ब ड्राईवर से शराब बारे लाईसन्स व परमिट मांगा तो ट्रक ड्राईवर कोई भी शराब बारे लाइसेंस व परमिट पेश न कर सका। यही नहीं वह गाडी की आरसी, इन्सुरेंस पेश कर सका।


ये शराब हुई बरामद
गाड़ी से शराब अन्ग्रेजी पेटी मार्का  Mcdowells No 1 जिसके बैच न. M104/L-16-2023  मार्का कुल 37 पेटी, व  बैच न. M104/L-9-2023 मार्का 55 पेटी व बैच न. M 105/L-16-2023 मार्का 50 व  पव्वा मार्का मैकडॉवेल मार्का बैच न. M96 /L-15 की 45 पेटी व  बैच न. M99/L-13  की 12 पेट्टी व बैच न. M96/L-13 की 23 पेट्टी, जो मैकडॉवेल कुल शराब अग्रेजी बोतल की 142 पेट्टी,  मैकडॉवेल मार्का पव्वा की 80 पेटी मिली है। इसके अलावा बियर मार्का टुबॉर्ग की कुल 88 पेट्टी बैच न0 -004/12.5.2023 PB की मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed