फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: One dead, another injured in a road accident

Narnaul: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल, बाइक सवारों को गाड़ी चालक ने मारी टक्कर

Tue, 21 May 2024 03:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 03:50 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Narnaul: One dead, another injured in a road accident
थाना शहर नारनौल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल से कोरियावास जा रहे बाइक सवार युवकों को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से गंभीर हालात होने की वजह से रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में राजवीर ने बताया कि वह कोरियावास का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 19 मई को उसका भाई विक्रम व भवानी शंकर नारनौल से अपने गांव कोरियावास आ रहे थे। इस दौरान वह कोरियावास के नजदीक दाना फैक्टरी के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भवानी शंकर ने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने की वजह से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन परिवार के सदस्य विक्रम को नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां सोमवार देर सायं करीब 10 बजे विक्रम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed