{"_id":"579e3ed94f1c1b56152b8973","slug":"narnaul-news-illegal-mining-stopped-bakhrija","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखरिजा में चल रहा अवैध खनन रुकवाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बखरिजा में चल रहा अवैध खनन रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल के गांव बखरिजा में बगैर अनुमति के चल रहे खनन कार्य को रुकवा दिया गया। इस दौरान तीन पोपलैंड और चार डंपरों पर जुर्माना भी किया। साथ ही खनन माफियाओं को भविष्य में भी बिना अनुमति के खनन न करने की सख्त हिदायत दी गई।
खनन माफिया रविवार को गांव बखरिजा की पहाड़ियों अवैध खनन कर रहे थे। ग्रामीणों ने अवैध खनन की सूचना खनन अधिकारी को दी। जिस पर जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खनन कर रहे कारिंदों को अनुमति पत्र दिखाने के आदेश दिए। खनन माफियाओं के द्वारा अनुमति पत्र नहीं दिखाने के कारण वहां मौके पर खड़ी खनन माफियाओं की तीन पोपलैंड व चार डंपरों पर खनन अधिकारी ने जुर्माना किया। वहीं खनन माफियाओं को आदेश दिए कि जब तक उनके पास पर्यावरण की मंजूरी व प्रदूषण बोर्ड से कंसल्ट ओपरेट पत्र नहीं मिलता है, तब तक इस पहाड़ी में किसी प्रकार का कोई खनन नहीं किया जाए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। वहां पर खनन के लिए पर्यावरण व प्रदूषण बोर्ड से अनुमति प्राप्त करना जरूरी है, जो उन्हें अभी नहीं मिली है। जब तक खनन माफियाओं को अनुमति नहीं मिलती, वहां पर खनन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं रविवार को खनन के लिए रास्ता बना रही तीन पोपलैंड़ व चार डम्परों का जुर्माना किया गया हैै।
विज्ञापन
राजेश सांगवान, जिला खनन अधिकारी