फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, stick, murder, victim, arrested

लठ मारकर हत्या करने वाले आरोपी को किया काबू

Fri, 01 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, stick, murder, victim, arrested
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

विज्ञापन
नारनौल में महावीर चौकी पुलिस ने बुधवार रात्रि को सिंघाणा रोड स्थित कबाड़ी की दुकान  पर कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश कानपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र दीवान  की सिर में लठ मारकर हत्या करने के आरोपी अनिल पुत्र कृष्ण निवासी चांदावास  को नारनौल बस स्टेंड से गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। जिसे वीरवार को  नारनौल न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड  पर भेज दिया गया।


महावीर चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि  नारनौल निवासी सुरेंद्र कुमार जिसकी सिंघाना रोड नारनौल पर कबाड़ी की दुकान  है। इस दुकान पर मृतक विनोद कुमार पिछले 6 महीने से पिकअप गाड़ी चलाने का  काम करता था। आरोपी अनिल कई महीनों से नारनौल में मिस्त्री का काम करता है।  जिसकी दुकान मालिक से पहले से ही जान पहचान थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी दुकान  मालिक के पास काम मांगने के लिए आया था, जिस पर दुकान मालिक ने आरोपी को  कुछ दिन के लिए अपनी दुकान पर रख लिया। गत 27 जून को आरोपी अनिल व मृतक  विनोद कुमार ने सायं को मिलकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को  लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर विनोद ने आरोपी को मारने की धमकी दी और दुकान  से बाहर रेहड़ी पर जाकर सो गया। रात्रि को आरोपी ने विनोद के सर में लठ से 3  बार वार कर उसे मौके पर ही मार  दिया और वह अपनी बहन के घर राजस्थान फरार  हो गया। अगले दिन आरोपी नारनौल आया और नारनौल बस स्टेंड पर छुप गया। पुलिस  अधीक्षक हामिद अख्तर ने आरोपी को पकडने के लिए महावीर चौकी इंचार्ज  युद्धवीर, एचसी योगेश, एचसी बिजेंद्र, एचसी रमेश व एचसी अनिल की टीम बनाई।  बुधवार रात्रि को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नारनौल बस स्टेंड में है और  कही बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज एएसआई युद्धवीर  अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को  वीरवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर  लिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed