फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, crime, police, cow smugler, one, dead

गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, एक गो तस्कर की मौत

Thu, 11 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, crime, police, cow smugler, one, dead
मृत्‍यु - फोटो : अमर उजाला
नारनौल के गांव मोड़ी के पास मंगलवार रात को पुलिस व गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक गो तस्कर मारा गया। वहीं पांच से छह गो तस्कर वहां से भाग निकले। जिनमें से तीन को पुलिस और ग्रामीणों द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में बुधवार सुबह ढूंढ निकाला। पुलिस को भागे अन्य गो तस्करों की तलाश है। जिसके लिए बुधवार शाम तक गांव के आसपास के खेतों में सर्च अभियान जारी रहा। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मारे गए गो तस्कर की पहचान मेवात के बावला गांव निवासी वसीम उर्फ  काला के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए अन्य तीन लोग भी मेवात से संबंध रखते हैं। पुलिस ने मौके से गो तस्करी के प्रयोग में ली जा रही एक बख्तरबंदनुमा सफेद रंग की टाटा 407 गाड़ी तथा दो पिस्टल भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि मंगलवार रात को वे शहर की गश्त पर थे। जब वे मंगलवार रात करीब 12 बजे महावीर चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे तो सिटी एसएचओ की गश्ती गाड़ी ने खबर दी कि सिंघाना रोड पर होंडा चौक से आगे कुछ लोगों को गायों को टाटा 407 में बैठाते हुए देखा गया है। जिस पर उन्होंने पूरे जिले में वीटी करवाकर नाकेबंदी करा दी। उन्हें गाड़ी अटेली की ओर जाने का ज्यादा शक था, इसलिए अटेली में नाकों पर ज्यादा चौकसी के लिए कहा। इसकी सूचना उन्होंने सीआईए पुलिस को भी दी। जिसके बाद पूरे जिले में सर्च अभियान चला दिया गया। इसके बाद वाहनों को चेक किया गया, मगर उक्त गाड़ी का पता नहीं चल पाया। वे भी शहर से बाहर निकल आए। इतने में सीआईए इंचार्ज ने सूचना दी कि उन्होंने उक्त गाड़ी को ट्रेस कर लिया है तथा यह कनीना की ओर जा रही है। इस पर उन्होंने गाड़ी का पीछा करते रहने का आदेश सीआईए इंचार्ज को दिया।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस ने पीछा किया तो हुई फायरिंग
जब सीआईए पुलिस ने टाटा 407 का पीछा किया तो टाटा 407 की ओर से पुलिस पर फायरिंग की जाने लगी तथा पत्थर फेंके जाने लगे। इस बीच सीआईए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब सवा एक बजे उक्त टाटा 407 चालक ने गाड़ी को भोजावास से मोड़ी गांव की ओर जाने वाले रास्ते में मोड़ दिया तथा वहां से फायरिंग तेज हुई तो पुलिस ने भी फायर किए। थोड़ी देर में तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी चालक ने मोड़ी गांव के पास गाड़ी रोक दी तथा गाड़ी में से पांच-छह लोग उतर कर खेतों की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में मृत मिला एक गो तस्कर
गाड़ी रुकने के बाद पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक व्यक्ति मरा हुआ मिला। जिसके गले पर फायर के निशान थे। वहीं गाड़ी में पत्थर भी रखे हुए थे। इसके साथ-साथ टाटा 407 गाड़ी में एक बेल व एक गाय को बुरी तरह से बांधा हुआ था। फायरिंग से गाड़ी में पीछे गायों के साथ बैठे गो तस्कर की मौत हुई है।

पांच-छह लोग गाड़ी में से भागे, तीन पकड़े
उक्त टाटा-407 में से पांच से छह लोग भाग खड़े हुए। जिनमें से तीन को सर्च अभियान के दौरान बुधवार सुबह गांव के खेतों से बरामद कर लिया गया। सर्च अभियान में ग्रामवासियों ने पुलिस का पूरा सहयोग दिया। एसपी के मुताबिक भागने वाले कहीं ज्यादा दूर नहीं गए तथा अन्य को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

ये लोग पकड़े गए
पुलिस ने तीन लोगों को सर्च अभियान के दौरान काबू किया है। जिन्होंने अपना नाम फारूक पुत्र आस मोहम्मद, निशार पुत्र वकील मोहम्मद वासी सिकरपुर तथा रईस पुत्र उम्रुदिन वासी उटावड जिला मेवात बताया। इस संबंध में सीआईए प्रभारी रामस्वरूप के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 186, 332, 353, 307, शस्त्र अधिनियम 3, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व 13, 13बी हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है। जिन्हें बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चार पुलिस कर्मी भी हुए घायल
इस मुठभेड़ में पुलिस के 4 कर्मचारी भी घायल हुए एचसी सुरेन्द्र, एचसी रामकिशन, सिपाही राहुल व सिपाही सुशील कुमार शामिल हैं।
एसपी ने घटना की सूचना डीसी को दी। जिसके बाद डीसी संजीव कुमार वर्मा भी सुबह करीब मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पूरे मामले के लिए उन्होंने तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।


इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा गोतस्करी होती थी। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। इससे गो तस्कर अब इस क्षेत्र का रुख भी नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा अभी अन्य लोगों को पकडने के लिए सर्च अभियान जारी है।
हामिद अख्तर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed