फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Driver hits three women, one dead, case registered

Narnaul: चालक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, मामला दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 12:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Narnaul: Driver hits three women, one dead, case registered
demo pic

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नारनौल-सिंघाना रोड पर एक गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं की गंभीर हालात बनी हुई है। पुलिस शिकायत में खटोटी सुल्तान पुर निवासी रविदत्त ने बताया कि सोमवार देर सायं करीब साढे 5 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था।
विज्ञापन


वहीं उसकी मां विद्या देवी व मंजू देवी और सोनिका तीनों महेंद्र सिंह के मकान के पास सड़क से नीचे खड़ी थी। इस दौरान सिंघाना की तरफ से तेज गति से गाड़ी आई और उसकी मां विद्या देवी व मंजू देवी, सोनिका को मार दी। जिसके बाद वह, ईश्वर तथा रोहताश प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम कर नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाई।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने गंभीर चोट लगने से विद्या देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंजू देवी व सोनिका को भी गंभीर चोट लगी है, जिनका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed