{"_id":"65df34847216a2fa6d07bc3d","slug":"narnaul-demolition-in-illegal-colony-being-developed-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: 2.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, अन्य जगहों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: 2.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, अन्य जगहों पर भी होगी कार्रवाई
Wed, 28 Feb 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:56 PM IST
सार
आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा महेंद्रगढ़-नारनौल में जिला नगर योजनाकार नारनौल ने बुधवार को शहरी क्षेत्र अटेली मंडी रोड पर लगभग 2.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। राजस्व संपदा खोर तहसील अटेली में कुछ लोगों द्वारा लगभग 2.5 एकड़ में महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे।
विज्ञापन
यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग, सतेंद्र सहायक नगर योजनाकार, सुमित जेई, अशोक एफआई, योगेंद्र और नरेश व जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा गया। इस कार्रवाई में 6 डीपीसी व सभी कच्चे रोड नेटवर्क उखाड़ा गया।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने के उपरांत ही कृषि भूमि का रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोई भी प्लाट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।