फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Accused of cheating Rs 1.90 lakh in the name of selling buffalo on Facebook arrested

Narnaul: फेसबुक पर भैंस बेचने के नाम पर 1.90 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, नूंह का है निवासी

Sun, 21 Jan 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 11:01 PM IST
सार

आरोपी की पहचान नूंह जिले के अजरू के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Narnaul: Accused of cheating Rs 1.90 lakh in the name of selling buffalo on Facebook arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में फेसबुक पर भैंस डेयरी फार्म के फर्जी विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दामों पर भैंस देने का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान अजरु वासी अमीनाबाद तहसील पुनहाना थाना बिछौर जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी ठगी की वारदात में संलिप्त था और ठगी के रुपये आरोपी के खाते में गए थे। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आमजन को साइबर अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अटेली के दलीप के साथ हुई थी 1.90 लाख रुपये की ठगी
हरसुख की ढाणी निवासी दलीप सिंह ने बताया था कि उसने भैंस की डेयरी की है तथा डेयरी करके अपना व अपने परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि उसे अपनी डेयरी के लिए भैंसों की आवश्यकता थी। उसने 17 दिसंबर को ऑनलाइन फेसबुक पर भैंस डेयरी फार्म बाजना, झांसी के नाम से डेयरी देखी और उस पर संपर्क करने पर दो भैंस एक लाख 20 हजार रुपये में खरीद करने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी संचालक ने टोकन मनी के तौर पर 10 हजार रुपये जमा करवाए और डेयरी संचालक ने कहा कि 18 दिसंबर को आपकी दोनों भैंस पिकअप में लोड करके भेज देंगे, बाकी रुपये भैंस पहुंचने पर अदा कर देना। डेयरी संचालक ने गाड़ी बैठी भैंसों की वीडियो शिकायतकर्ता के पास भेजी और कहा कि गाड़ी जीपीएस से चल रही है। इसके बाद ठगों ने जीपीएस खराब होने इत्यादि भिन्न-भिन्न बहाने बनाकर शिकायतकर्ता से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed