{"_id":"5754709b4f1c1bbd4610948a","slug":"nagar-parishad-pwd-land-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ही कर रही सरकारी जमीनों पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नप ही कर रही सरकारी जमीनों पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नप ही कर रही सरकारी जमीनों पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद प्रशासन एक बार फिर से चर्चा में है। दो साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे रेहड़ी हटाई गई लेकिन अब खुद नगर परिषद प्रशासन सड़क किनारे जमीन पर कब्जा जमाकर बैठ गया है। बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी की करीब 40-40 फिट जमीन है। विभाग की इस जमीन पर इन दिनों नप प्रशासन का रैन बसेरा, शौचालय और प्याऊ का निर्माण करा दिया।
बता दें कि रेडक्रास सोसायटी भी बस स्टैंड के बाहर दुकान बनाकर किनारा वसूलने का काम कर रही है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा भी महावीर चौक के पास रेवाड़ी रोड पर कब्जा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी विभाग का रेवाड़ी-नारनौल-सिंघाना नेशनल हाइवे है। इस सड़क की चौड़ाई 21 फिट है। सड़क के दोनों ओर 40-40 फिट जगह पीडब्ल्यूडी विभाग ने छोड़ी हुई है। कुल मिलाकर करीब 100 से 105 फिट सड़क सहित जमीन की चौड़ाई है। यह जमीन पीडब्ल्यूडी विभाग की है। नियमानुसार सड़क के दोनों ओर जगह छोड़ने के पीछे दो कारण आंके जाते है। पहला, सड़क दुर्घटना होने पर वाहन मकानों में न घुस सके। दूसरा, भविष्य में कभी सड़क चौड़ी हुई तो पीडब्ल्यूडी विभाग बेफ्रिक होकर दोनों तरफ अपनी जमीन पर चौड़ाई सड़क की बढ़ा सकता है।
नेशनल हाइवे का मिला है दर्जा
हालांकि इस मार्ग को अब नेशनल हाईवे नंबर-11 घोषित किया जा चुका है। इस हिसाब से इस मार्ग को भविष्य में फोर लेन बनाया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि दूसरों का कब्जा हटाने में जोर दिखाने वाली नगर परिषद खुद कैसे सड़क के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर कब्जा कर रही है।
विज्ञापन
महावीर चौक के पास बना दिया शौचालय
महावीर चौक के पास सड़क किनारे नगर परिषद की ओर से शौचालय बना दिया है। यह जमीन भी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। हालांकि इस निर्माण स्थल के ठीक पीछे भी जगह है, किंतु सड़क किनारे शौचालय भवन का निर्माण कर नप प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर कब्जा जमा लिया है।
बस स्टैंड के बाहर रेडक्रास की दुकान
बस स्टैंड के बाहर मुख्य गेट पर दुकान का निर्माण किया गया है। इस दुकान का मासिक किराया करीब 40 हजार रुपए है। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी इस दुकान का किराया रेडक्रास समिति ले रही है। यहीं नहीं, अब इसी दुकान के पास प्याऊ का निर्माण भी जोरों पर है। ऐसे में दूसरों से सड़क किनारे कब्जा हटवाने वाला प्रशासन खुद पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर कब्जा कर रहा है।
पुलिस भी अब नहीं रह रही पीछे
इस मुख्य मार्ग पर कब्जा करने में अब पुलिस भी पीछे नहीं रह रही। यहां पर अब महावीर चौक के पास पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए टीन शेड आदि डाले जा चुके हैं। कुछ ही दिन में इसका निर्माण भी पूरा हो जाएगा।