फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   miscreants robbed the salesmans at the petrol pump In Narnaul of Haryana

नारनौल: बदमाशों ने पिस्तौल तानकर पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से की लूट, पंप के केबिन की मांगी चाबी, न मिलने पर की पिटाई

Sat, 18 Dec 2021 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

नारनौल में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से लूट की। बदमाशों ने दोनों काे पीटा और पिस्तौल से फायर भी किए। सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
miscreants robbed the salesmans at the petrol pump In Narnaul of Haryana
पेट्रोल पंपर पर बदमोशों ने तोड़ा शीशा दूसरी ओर गोली का खोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सिंघाना रोड स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि को हथियारबंद बदमाशों ने दो सेल्समैन से मारपीट कर 29 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और पिटाई का मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप के सेल्समैन बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी राजेश के साथ पेट्रोल पंप पर शुक्रवार मध्य रात्रि में बैठा हुआ था। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच युवक आए। दो युवक मोटरसाइकिलों को चालू करके खड़े रहे और तीन युवक पेट्रोल पंप के केबिन में आए और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में युवक का मिला शव, गुरनाम सिंह चढूनी ने बनाई नई पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश जैसे ही बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान कर पैसे देने की बात कही। उसने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने उसकी तरफ गोली चलाते हुए उससे दिनभर की सेल के 13 हजार रुपये और उससे 16 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पंप के बंद केबिन की चाबी मांगी, लेकिन उसने चाबी नहीं होने की बात कही।

इस पर बदमाशों ने उनको पीटा और फायर भी किए। जैसे-तैसे करके वे वहां से भाग निकले। बाद में उसने पुलिस व पंप मालिक को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में सेल्समैन से जानकारी ली। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed