{"_id":"64e06d0e520f6d3f20012697","slug":"miscreants-looted-cash-from-liquor-vends-at-gunpoint-in-narnaul-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर शराब के ठेकों से लूटी नकदी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर शराब के ठेकों से लूटी नकदी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 19 Aug 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:49 PM IST
सार
दादरी में 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे पर दो-तीन युवक बूढ़वाल ठेके पर आकर सेल्समैन मोहनलाल के कनपटी पर पिस्तौल लगाकर ठेके में रखा कैश लगभग आठ हजार रुपये लुट कर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा पिस्तौल के बल दो अलग-अलग शराब के ठेकों नकदी लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ठेका संचालक ने नांगल चौधरी पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस ने ठेका संचालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नांगल चौधरी थाना में शिकायत में गांव घसोला जिला दादरी निवासी संदीप ने बताया कि उसने जिला महेंद्रगढ़ में देहात के अंदर शराब के ठेके लिए हुए हैं। जिसमें एक देशी व अंग्रेजी शराब का ठेका गांव बूढ़वाल में किया हुआ है। जिस पर मोहनलाल निवासी पानेडा थाना पनियाला राजस्थान को सैल्समैन रखा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, एक ठेका गांव नायन में है। जिस पर अनुराग निवासी नादेमऊ वनपूर्णा हसेरन जिला कन्नोज यूपी को सेल्समैन लगा रखा है। 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे पर दो-तीन युवक उसके बूढ़वाल ठेके पर आकर सेल्समैन मोहनलाल के कनपटी पर पिस्तौल लगाकर ठेके में रखा कैश लगभग आठ हजार रुपये लुट कर ले गए।
विज्ञापन
जाते-जाते सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर गए। उसके बाद नायन गांव के ठेका पर इसी रात्रि करीब एक बजे रात को मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन अज्ञात युवकों ने सेल्समैन अनुराग की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर करीब इक्कीस हजार रुपये गल्ला से लूटकर ले गए। उक्त वारदात बारे में उसे मुनीम सोमबीर निवासी कादमा ने बताया। उसे शक है की जिन अज्ञात व्यक्तियों ने बूढ़वाल ठेके पर लूट की है उन्होंने ही नायन ठेका पर लूट की है। पुलिस ने ठेका संचालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।