{"_id":"65c12c6518d338e34b0ab30b","slug":"mahendragarh-student-died-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-noose-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ में 12वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है, पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मौके से बाइक और सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ की एक कॉलोनी में 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के परिजनों ने दो अज्ञात युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने छात्रा के मकान से संदिग्ध सामान भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उनकी पत्नी, बेटे के साथ दिल्ली में रहती है। वह खुद जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। सोमवार सुबह वे ड्यूटी के लिए घर से चले गए थे।
इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फोन करके बताया कि दो संदिग्ध युवक उनके घर में घुसे हुए हैं और बाइक बाहर खड़ी है। महिला ने बताया कि मेन गेट खोलकर अंदर गई तो एक कमरे में एक युवक सिगरेट व बीयर पी रहा था। दूसरे कमरे में एक अन्य युवक की आवाज आ रही थी। महिला को देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पिता ने बताया कि जब कमरे में जाकर देखा तो छात्रा ने एक कमरे की अंदर की कुंडी लगाई हुई थी। आसपास के लोगों को बुलाने के बाद दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।
बीयर की बोतलें, सिगरेट व अन्य सामान मिला
पुलिस को कमरे में बीयर की खाली बोतलें, जूते, बैग, कोल्डड्रिंक, नमकीन, सिगरेट, कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि वे युवक उनकी लड़की को बार-बार परेशान कर रहे थे। इसके कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेज दिया है।