फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Injured in road accident assaulted doctor in the civil hospital of Narnaul

Narnaul: सड़क हादसे में घायल होकर युवक पहुंचा सिविल अस्पताल, डॉक्टर के साथ की मारपीट, कार्डियक मॉनिटर तोड़ा

Fri, 21 Apr 2023 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 04:56 PM IST
सार

नारनौल सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह वीरवार रात को ड्यूटी पर थ। इस दौरान सड़क हादसे में लगी चोट के कारण एक युवक अस्पताल आया। उसने शराब पी रखी थी। युवक ने आते ही स्टाफ के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Injured in road accident assaulted doctor in the civil hospital of Narnaul
अस्पताल में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल सिविल अस्पताल के आपातकालीन में शुक्रवार अल सुबह 4 बजे सड़क हादसे में घायल होकर युवक ने डॉक्टर के साथ हाथापाई की और ऑपरेशन थियेटर में रखे कार्डिक मॉनिटर को तोड़ दिया। इसके अलावा गेट के शीशे तोड़ दिए और स्टाफ व डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने किया युवक के खिलाफ केस दर्ज
सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह वीरवार रात को ड्यूटी पर थ। इस दौरान सड़क हादसे में लगी चोट के कारण एक युवक अस्पताल आया। उसने शराब पी रखी थी। युवक ने आते ही स्टाफ के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। डॉक्टर ने युवक खातीवास निवासी अभिषेक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने ऑपरेशन थियेटर में रखे कार्डिक मानिटर को उठाया और डॉक्टर की तरफ फेंक दिया।
विज्ञापन


इससे वह फर्श पर गिर गया। आरोपी ने डॉक्टर के साथ हाथापाई की गाली-गलोच किया। जाते समय युवक ने गेट का शीशा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी की। आरोपी ने स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर युवक अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed