फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryanvi dancer Sapna Sharma and her in laws clash in Police station

Haryana: डांसर सपना शर्मा और ससुराल वाले थाने में भिड़े, सास ने कहे आपत्तिजनक शब्द; पुलिस पर भी आरोप

Fri, 18 Jul 2025 09:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

हरियाणवी डांसर सपना शर्मा और ससुराल वाले महिला पुलिस स्टेशन पर एक-दूसरे से भिड़ गए। डांसर सपना शर्मा ने सास पर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी निष्पक्ष कार्रवाई न करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Haryanvi dancer Sapna Sharma and her in laws clash in Police station
डांसर सपना शर्मा और उनके पति। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणवी डांसर सपना शर्मा ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। उसने यह बात शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। हालांकि इसके एक दिन पहले महिला थाने में हरियाणवी डांसर सपना शर्मा और ससुराल वाले आपस में भिड़ गए थे। डांसर सपना का आरोप है कि सास ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। इस बीच एसएचओ ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।

विज्ञापन


बता दें कि सपना ने ससुराल वालों के खिलाफ करीब पांच माह पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत महिला थाने में दी थी। इसी को लेकर वीरवार को दोनों पक्षों को बयान देने के लिए थाने बुलाया गया था। इसके बाद शुक्रवार को सपना ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि सपना शर्मा की शादी 2 मार्च 2024 को दिल्ली निवासी कमल के साथ अटेली में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। सपना का आरोप है कि शादी में परिजनों ने 25 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और सास ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में सपना ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था और सास भी उसे दहेज के लिए ताने देती थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि 28 मई 2024 को उसके जेठ ने पेट पर लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब उसने अपनी मां को यह बताया, तो उसके परिजन उसे मायके ले आए और अटेली सीएचसी में इलाज कराया। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने अपनी गलती मानकर उसे वापस बुला लिया, लेकिन फिर से मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई।

सपना ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को उसके पति और सास ने मारपीट की, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। 4 फरवरी को पति और जेठानी ने फिर मारपीट की, जिसके बाद उसने दिल्ली के नजफगढ़ थाने में डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी सपना के मायके वालों को दी, जिसके बाद परिजन उसे नारनौल ले आए थे। जिसके बाद 6 फरवरी को उसने पुलिस में शिकायत दी थी।


नारनौल के डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि महिला ने फरवरी माह में पुलिस को शिकायत दी थी। जिसपर पुलिस द्वारा 1 माह में 3 काउंसिलिंग कराई गई थी। इसके बाद शिकायत को एडीआर सेंटर भेज दिया गया था। एडीआर सेंटर से रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करते हुए एक माह से पहले ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में निष्पक्षता से जांच कर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed