फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Murder of two sadhus in Narnaul

Haryana: दो साधुओं की हत्या, नारनौल के गोद बलाहां के पास की घटना, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 01 Jun 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 07:15 PM IST
सार

शिनाख्त के लिए आसपास के साधुओं से संपर्क किया जा रहा है। दोनों की उम्र करीब 40-45 बताई जा रही है। आशंका है कि दोनों साधुओं की हत्या कर शव को रास्ते में डाला गया है।

विज्ञापन
Haryana: Murder of two sadhus in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहां से सटे नावता गांव में दो साधुओं के शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। दोनों साधुओं के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे दोनों ही साधुओं की हत्या की आंशका है। दोनों साधू राजस्थान सीमा के गांव नावता के कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ मिले हैं।
विज्ञापन


शव की सूचना मिलते ही बुहाना थाना के डीएसपी नोपाराम, थानाधिकारी राजपाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुहाना सरकारी अस्पताल में शव रखवा दिया है। अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम अन्य साधुओं से संपर्क कर साधुओं की पहचान करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहां से सटा राजस्थान के नावता गांव में शनिवार दोपहर को दो साधुओं के एक जगह पर शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आंशका जताई है। दोनों की अभी कोई पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर डीएसपी नोपाराम भाकर, थानाधिकारी राजपाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को बुहाना के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


साधुओं के सिर में चोट के निशान है। माना जा रहा हैं कि दोनों साधुओं की हत्या कर शव को रास्ते में डाला गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के साधुओं से संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed