फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud of two lakh on pretext of getting job in airport in Mahendragarh

Mahendragarh: एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 12:03 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ पुलिस को दी शिकायत में नृपत सिंह ने बताया कि मई 2022 को झज्जर जिला की तहसील मातनहेल के गांव खारड़ा निवासी बलजीत से हुई थी। उसकी यह मुलाकात उसके गांव डिगरोता में पड़ौसी घर पर हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाता है जो लिमिटेड है और 58 साल की नौकरी है।

विज्ञापन
Fraud of two lakh on pretext of getting job in airport in Mahendragarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्रगढ़ में गांव डिगरोता निवासी नृपत सिंह से एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में नृपत सिंह ने बताया कि मई 2022 को झज्जर जिला की तहसील मातनहेल के गांव खारड़ा निवासी बलजीत से हुई थी। उसकी यह मुलाकात उसके गांव डिगरोता में पड़ौसी घर पर हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाता है जो लिमिटेड है और 58 साल की नौकरी है। वह उसको झूठे सपना दिखाकर झांसा देने लगा। उसके झांसे में आकर बेटे अजय को नौकरी लगवाने की हामी भर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी अगस्त 2022 में उसके घर पर आया और नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिये। आरोपी ने कहा कि वह उसके लड़के को अगले महीने नौकरी पर लगवा देगा जिसका वेतन 60 हजार रुपये प्रति महीना मिलेगा तथा रहना खाना फ्री रहेगा। बाद में आरोपी ने उसके बेटे को दो- तीन महीने दिल्ली एयरपोर्ट पर घूमाता रहा और बाद में घर पर छोड़ गया। शिकायकर्ता नृपत सिंह ने लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed