{"_id":"6448b9f1a000b918be060b47","slug":"former-sarpanch-killed-by-drowning-in-tube-well-in-narnaul-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच की हत्या: शराब पिलाकार ट्यूबवेल की होद में डुबोया, नारनौल के सरेली गांव की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच की हत्या: शराब पिलाकार ट्यूबवेल की होद में डुबोया, नारनौल के सरेली गांव की घटना
Wed, 26 Apr 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:13 AM IST
सार
नारनौल में चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक को आरोपियों ने पहले शराब पिलाई और बाद में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में सरेली गांव के पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि की खेत में बने ट्यूबवेल की होद में डुबोकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगा है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार
मृतक के पुत्र अक्षय कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह किसी काम से पास के गांव में गया हुआ था। उसको फोन पर सूचना मिली कि उसके पिता राजेंद्र की मनफूल की ट्यूबवेल की होद में डूबने से मौत हो गई है। जब वह गांव पहुंचा तो पिता की की लाश खेल में पड़ी थी। अक्षय ने बताया कि पिता की लाश के पास राजेंद्र, भूप सिंह और लीलाराम बैठकर शराब पी रहे थे। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो तीनों उसे देखकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
आरोपी भूप सिंह का भाई जय सिंह भी चुनाव में खड़ा था जबकि राजेंद्र का भाई भी चुनाव मैदान में था। अक्षय के अनुसार दोनों के भाइयों को उसके परिजनों ने हराया था, जिसके बाद से ही वे चुनावी रंजिश रखने लगे थे। उसने आरोप लगाया कि इसी चुनावी रंजिश के चलते उसके पिता की हत्या की गई है। उनके परिजनों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट के परिचितों ने ही चुनावी रंजिश में शराब पिलाकर हत्या की है। पुलिस ने गांव के ही राजेंद्र, भूप सिंह और लीलाराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन