फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fake crime control team recovered 63 thousand rupees from four hotels in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: क्राइम कंट्रोल की टीम बताकर चार होटलों से वसूले 63 हजार रुपये, अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
सार

एक होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में होटल संचालक ने बताया कि फर्जी क्राइम कंट्रोल टीम के इस गिरोह में 8-9 लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
Fake crime control team recovered 63 thousand rupees from four hotels in Mahendragarh
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ठगी गिरोह के सदस्यों ने खुद को क्राइम कंट्रोल विभाग का बताकर चार होटल संचालकों से 63 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। गिरोह में शामिल आठ-नौ लोग होटलों में संचालकों को मामला दर्ज कराने का भय दिखा रुपये वसूलते हैं। अधिकतर होटल संचालक शिकायत नहीं करते। एक होटल संचालक ने पुलिस को शिकायत देकर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को काबू कर लिया है। होटल संचालकों की मानें तो यह गिरोह छह माह से सक्रिय है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कोथल खुर्द विकास ने बताया कि नारनौल रोड पर उसका होटल है। 30 मई की शाम 6 बजे आठ लोग होटल पर आए और खुद को क्राइम कंट्रोल विभाग की टीम बताया। इन लोगों ने होटल की तलाशी ली। इस दौरान होटल में ठहरे एक दंपति की वीडियो बनाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद मामला दर्ज कराने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने उससे 30 हजार रुपये की नकदी ले ली। टीम के सभी सदस्य आई कार्ड पहने थे जिस पर क्राइम कंट्रोल लिखा हुआ था। उनके पास एक गाड़ी ऑल्टो व एक ब्रैजा गाड़ी थी। घटना के बाद जब अन्य होटलों से पता किया तो पता चला कि 30 मई को सैनी होटल में भी यह फर्जी टीम गई थी। वहां रात के समय खाना खाया जिसका बिल तीन हजार रुपये था जिसका भुगतान नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जून को शाम कथित क्राइम कंट्रोल के सदस्य नारनौल रोड पर श्री श्याम होटल पर पहुंचे। होटल संचालक रामअवतार को मुकदमा दर्ज करने का भय दिखाया और 20 हजार रुपये की मांग की। राम अवतार के पास पैसे नहीं थे और न ही उसके होटल में कोई ग्राहक रुके हुए थे। इसकी वजह से उसने पैसे देने से मना कर दिया।

उसके बाद यह टीम नारनौल रोड स्थित कपल चॉइस होटल पर गए वहां पर संचालक योगेश निवासी नींम्बूचाना थाना बानसूर राजस्थान के होटल की जांच कर वहां ठहरे एक दंपति की विडियो बनाकर मामला दर्ज कराने का भय दिखाकर 30 हजार रुपये  ले लिए। 

गिरोह में शामिल हैं आठ-नौ लोग
पुलिस को दी शिकायत में होटल संचालक ने बताया कि फर्जी क्राइम कंट्रोल टीम के सदस्य धोखाधड़ी करके होटल संचालकों को भय दिखाकर पैसे वसूल रहे हैं। इस गिरोह में 8-9 लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

शहर थाना में एक होटल संचालक ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें बनाकर जांच की जाएगी। शीघ्र ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। - अश्वनी कुमार, एसएचओ शहर थाना महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed