फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Extortion of five lakhs sought from retired soldier in Narnaul, accused left threatening letter on liquor shop

Narnaul: रिटायर्ड फौजी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, आरोपी ने शराब के ठेके पर छोड़ा धमकी भरा पत्र

Fri, 19 May 2023 09:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 May 2023 09:19 AM IST
सार

नारनौल में रिटायर्ड फौजी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पत्र में लिखा कि अजीत जिंदगी चाहिए तो पांच लाख रुपये तैयार रखना, नहीं तो तेरे को मार देंगे। अगर पुलिस के पास गया तो भी मार देंगे।

विज्ञापन
Extortion of five lakhs sought from retired soldier in Narnaul, accused left threatening letter on liquor shop
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के गांव पवेरा निवासी आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति को पत्र भेजकर 5 लाख की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पत्र को शराब ठेके पर दिया और उक्त व्यक्ति को देने के लिए बोला। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी कर अनुसार पवेरा गांव निवासी अजित ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह मार्च 2023 को आर्मी से रिटायर्ड हुआ है और बच्चे सहित गांव पवेरा में रह रहा हूं। सुबह शाम मेहनत व घुमने फिरने के लिए घाटासेर रोड पर जाता हूं। जो आने जाने व आपस में बातचीत करते रहने से घाटासेर रोड पर शराब के ठेके पर सेलमैन विक्रम निवासी गांव काथपुरा बास थाना पनीयाला व जगदीश निवासी छिलरो से जान पहचान है। वह अक्सर उनके पास आता जाता रहता है।
विज्ञापन


अजीत जिंदगी चाहिए तो पांच लाख रूपये तैयार रखना
18 मई को को सुबह विक्रम का फोन मेरे पास आया और कहने लगा कि एक व्यक्ति पत्र देकर गया है। फिर वह दोपहर के समय शराब  के ठेके पर विक्रम के पास गया, जहा पर विक्रम व जगदीश दोनों बैठे थे। जगदीश ने मुझे एक लिफाफा दिया, जो मैने वही पर खोल कर चैक किया। लिफाफा में कागज पर लिखा था कि अजीत जिंदगी चाहिए तो पांच लाख रुपये तैयार रखना, नहीं तो तेरे को मार देंगे। अगर पुलिस के पास गया तो भी मार देंगे। पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह रंगदारी किस ने मांगी है, उसे नहीं मालुम।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दे गए पत्र 
जगदीश ने बताया कि 17 माई की शाम के समय बाइक पर हेलमेट पहन कर एक व्यक्ति आय था। वही यह लिफाफा देकर गया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed