{"_id":"d7f632360bea581c97c04d68238cb884","slug":"evm-booty-two-other-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम लेकर भागने के आरोप में पुलिस ने और दो आरोपियों को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईवीएम लेकर भागने के आरोप में पुलिस ने और दो आरोपियों को पकड़ा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिगरोता गांव से ईवीएम लेकर भागने के दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सात को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अभी तक नौ लोगों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान डिगरोता गांव से कुछ लोग ईवीएम उठाकर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने गांव में डेरा डालकर सर्च अभियान चलाया था। सर्च के दौरान सोमवार को पुलिस के हाथ तीन ईवीएम लगी तो पुलिस ने सात लोगों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े लोगों से पूछताछ की गई लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को पुलिस ने छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिगरोता निवासी राजकुमार उर्फ राजू, विक्रम, बजरंग, कर्मपाल, नरेश, पितराम, अनिरुद्ध, सोमबीर और मोहनपुर निवासी अनिल शामिल हैं। पुलिस ने डिगरोता निवासी विक्रम और राजकुमार को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल रोका सर्च अभियान
पुलिस को चौथी ईवीएम फिलहाल हाथ नहीं लगी है। रविवार देर रात से शुरू हुआ सर्च अभियान पुलिस ने मंगलवार सुबह कुछ समय के लिए बंद कर दिया। पुलिस उम्मीद लगा रही थी कि सर्च ऑपरेशन रोकने के दौरान कोई ईवीएम फेंक कर जा सकता है। इस कारण उनका काम आसान हो जाएगा। पुलिस चौथी ईवीएम के बारे में आरोपियों से भी सच उगलवाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन