फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   doctor Fleet to Faint woman

महिलाओं को बेहोश कर सर्जन गायब

Fri, 20 Nov 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Fri, 20 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक परिवार नियोजन कैंप उस समय हंगामा हो गया जब रेवाड़ी से आए सर्जन ने तीन महिलाओं के आपरेशन के बाद नलबंदी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


एक घंटे बाद मौके पर पहुंच डीप्टी सीएमओ ने मामले की जानकारी ली। तभी रेवाड़ी के सर्जन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में कुछ अव्यवस्था होने की बात डिप्टी सीएमओ को बताई। उसके बाद दोबारा आपरेशन की प्रक्रिया शुरू हुई और बेसुध पड़ीं महिलाओं के तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में साप्ताहिक परिवार नियोजन शिविर के तहत 27 आपरेशन होने थे। जिले में सिविल सर्जन न होने के कारण नलबंदी-नसबंदी के लिए रेवाड़ी से सर्जन डा. सुदर्शन पंवार आए हुए थे। आपरेशन के लिए आईं महिलाओं को भूखे पेट रहकर आपरेशन से पहले बेहोशी के लिए स्पाइनल इंजेक्शन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपरेशन के लिए 27 महिलाओं को इंजेक्शन दिया गया था। सर्जन सुदर्शन पंवार ने सिविल अस्पताल में तीन आपरेशन करने के बाद शेष बेहोश महिलाओं की नलबंदी करने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। लगभग एक घंटे देरी के बाद डिप्टी सीएमओ डा. रामनिवास मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस विषय में स्टाफ से जानकारी हासिल की।

कुछ देर बाद ही आपरेशन के लिए रेवाड़ी से आए सर्जन डा. सुदर्शन भी मौके पर आ गए। उन्होंने डिप्टी सीएमओ के सामने अपनी कुछ परेशानियां रखीं। आपरेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने तक आपरेशन के लिए बेसुध पड़ीं महिलाओं के परिजनों कीं सांस अटकी रही।

नहीं थे इंतजाम इसलिए रोकी नलबंदी
रेवाड़ी के चिकित्सक के नलबंदी आपरेशन से इन्कार करने के पीछे अस्पताल में अव्यवस्था सामने आई है। चिकित्सक के अनुसार न तो वहां उपकरण उपलब्ध थे और न ही कोई फोर्थ क्लास कर्मचारी। इससे आपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए आपरेशन रोके गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी अस्पताल में अव्यवस्था के मामले सामने आ चुके हैं।

दो बार लगे सप्ताह में शिविर
नसबंदी-नलबंदी का शिविर सप्ताह में एक बार बृहस्पतिवार को आयोजित होता है। महेंद्रगढ़ में सिविल सर्जन न होने के कारण आजकल रेवाड़ी से सिविल सर्जन आकर आपरेशन करते हैं। बृहस्पतिवार की घटना को लेकर आपरेशन के लिए आई महिलाओं और उनके परिजनों में भारी रोष देखने को मिला है। कुछ महिलाओं का कहना है कि शिविर को सप्ताह में दो बार रखा जाए और महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में नियमित सिविल सर्जन की नियुक्ति की जाए।

डिप्टी सीएमओ पहुंचे मौके पर
डिप्टी सीएमओ डा. रामनिवास का कहना है कि फिलहाल वे आपरेशन के लिए आई महिलाओं की संतुष्टि और आपरेशन हो जाने के बाद मामले की बारीकी से जांच करेंगे। मामले में जो भी कर्मचारी और चिकित्सक दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन:
सीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने इस संबंध में कहा कि अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ रामनिवास को सौंपी गई है।

स्टाफ पूरा नहीं था। फोर्थ क्लास से लेकर एडिशनल डॉक्टर तक नहीं थे। इसलिए एक बार ऑपरेशन करने से मना किया था। क्योंकि ऑपरेशन के बाद मरीजों को संभालना भी होता है। वहां अधिकारियों को भी बताया गया। वहां कुछ अधिकारी भी आए। लोगों की परेशानी तो देखते हुए बाद में ऑपरेशन शुरू किए। इस शिविर में 31 ऑपरेशन करके आया हूं।
- डॉ सुदर्शन पंवार, सर्जन एवं प्रभारी नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed