{"_id":"64339e76d3b40349cf048965","slug":"deepak-murder-case-of-narnaul-video-viral-on-social-media-case-registered-against-accused-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल का दीपक हत्याकांड: अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सरपंच पर लगाए आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल का दीपक हत्याकांड: अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सरपंच पर लगाए आरोप
Mon, 10 Apr 2023 10:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:58 AM IST
सार
शिकायत में कहा गया है कि मृतक दीपक के परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है कि खून का बदला खून है, जिसके लिए तलवार भी तैयार करवाई गई है। उक्त युवक ने तीन भागों में वीडियो वायरल की, जो एक विडियो एक मिनट 2 सेकंड, दुसरी 41 सेकंड तथा तीसरी 3 मिनट 27 सेकंड की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगभग एक सप्ताह पूर्व नारनौल के गांव खोड़ में एक ही समाज की युवक व युवती की शादी को लेकर हुई हत्या पर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसको इसी गांव के युवक नरेंद्र ने किया वायरल है। वीडियो वायरल होने पर गांव के पूर्व सरपंच सत्यपाल ने पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच पर लगाया हत्या कराने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि मृतक दीपक के परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है कि खून का बदला खून है, जिसके लिए तलवार भी तैयार करवाई गई है। उक्त युवक ने तीन भागों में वीडियो वायरल की, जो एक विडियो एक मिनट 2 सेकंड, दुसरी 41 सेकंड तथा तीसरी 3 मिनट 27 सेकंड की है।
विज्ञापन
वीडियो में कहा गया है कि दीपक की हत्या पूर्व सरपंच सत्यपाल के इशारे पर हुई है। यह व्यक्ति अपने आप तो थाने का थानेदार समझता है। वीडियो वायरल होने पर पूर्व सरपंच ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। उक्त युवक वीडियो वायरल करके गाली गलौज, जान मारने की धमकी देने में लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन