{"_id":"605caa030887c519a52475def93aff58","slug":"death-from-electricity-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से किसान की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती गांव नूनी कलां में सोमवार सुबह खेत में पानी देने के लिए ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रोड स्थित नूनी कलां गांव में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे सत्यप्रकाश 45 अपने खेत में पानी देने के लिए ट्यूबवेल चलाने खेत में बनी कोठरी में गया जैसे ही उसने स्टार्टर का बटन दबाया। तभी एक जोरदार धमाका हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया। आवाज सुनकर पास ही काम कर रहा उसका पुत्र श्रवण कुमार मौके पर पहुंचा। श्रवण ने शोर मचाया तो सरपंच विक्रम सिंह, महावीर व प्रीतम आदि लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने सत्यप्रकाश को तुरंत नारनौल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है।
विज्ञापन