फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dead body, on road, jam, narnaul, police

सड़क पर शव रख लगाया जाम

Thu, 09 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 09 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
dead body, on road, jam, narnaul, police
सड़क पर शव रख लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी स्थित जैनपुर मोड़ के पास एक वाहन ने पैदल राहगीर को कुचल दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने नांगल चौधरी-छापड़ा रोड़ को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद नांगल चौधरी पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


नांगल चौधरी निवासी शेरसिंह मीणा पुत्र बुधराम मीणा अपने किसी परिचित से मिलने गांव  जैनपुर जा रहा था कि जैनपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना की सूचना  नांगल चौधरी पुलिस थाने में दी गई। उधर क्षेत्र में पहले से ट्रक और डंफर चालकों की लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से परेशान लोगों का धैर्य भी जवाब दे गया और उन्होंने घटना के विरोध में तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार वाहन  चालक को पकड़ने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में  थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मियों की समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करने में लगी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सिविल अस्पताल भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed