{"_id":"64731ee358a65f4b980ed8ee","slug":"dead-body-found-in-suspicious-condition-in-mahendergarh-of-haryana-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: संदिग्ध अवस्था में मिला शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खून से लथपथ मिला चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mahendragarh: संदिग्ध अवस्था में मिला शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खून से लथपथ मिला चेहरा
Sun, 28 May 2023 02:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 02:59 PM IST
सार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। चेहरे पर चोट के निशान मिल है व चेहरा खून से लथपथ मिला है। मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव देवनगर की बनी में नदी के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर को कुचलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। चेहरा खून से लथपथ है। रविवार सुबह जब ग्रामीण सैर के लिए गए तो शव पड़ा देखकर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा चेहरे पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शव गांव सीगड़ी निवासी एक व्यक्ति का है जो दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के पास में बैसाखी भी पड़ी हुई मिली है। थाना प्रबंधक सदर महेंद्रगढ़ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शव गांव सीगड़ी निवासी एक व्यक्ति का है। इसकी उम्र 35 वर्ष है। नागरिक अस्पताल में परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन