{"_id":"5813a7344f1c1bac52bc40a3","slug":"cow-smugglar-crime-police-cow-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गायों समेत दो गो तस्कर पकडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच गायों समेत दो गो तस्कर पकडे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
गौ तस्करी करते दो आरोपी पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुबह सैर करने वाले युवाओं ने शुक्रवार को नांगल नूनियां के नजदीक गौ तस्करी करते दो आरोपी पकड़े। वहीं करीब 25 गायों लेकर एक दर्जन तस्कर दूसरे कैंटर में सवार होकर भागने में सफल रहे। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कुछ युवाओं को सड़क किनारे दो कैंटर खड़े मिले। एक कैंटर से गाय उतार कर दूसरे में चढ़ाई जा रही थी। तस्करी का संदेह होने पर युवाओं ने ग्रामीणों को आवाज लगानी शुरू कर दी। इस पर उन्होंने जानलेवा धमकी देकर चुप रहने को कहा। मामला गंभीर होता देखकर आरोपियों ने भागना मुनासिब समझा।
इस दौरान युवाओं ने दो आरोपियों को दबोच लिया और गोतस्कर घायल अवस्था में पड़ी पांच गायों को लोड करने में कामयाब नहीं हुए। युवाओं ने उनसे अन्य तस्करों के संदर्भ में पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सतीश रावत, सोनू तंवर व हेतराम ने बताया कि गाय से हिंदुओं की धार्मिक आस्था जुड़ी है। शास्त्रों में पूज्यनीय दर्जा होने के अलावा इसके दूध, दही से विभिन्न शारीरिक बीमारी दूर होती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि गौ सुरक्षा के लिए सरकार ने कानून बना दिया, लेकिन लागू करने में लापरवाही बरती जा रही है। रोजाना सैकड़ों गायों की तस्करी हो रही है। जिससे भारतीय संस्कृति व धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है। स्थिति से अवगत होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
गौ तस्करी की नई तकनीक
गौ तस्करी में आरोपियों ने डाक पार्सल का कैंटर इस्तेमाल किया है। कैंटर के दरवाजे में सील लगाई गई है, ताकि पुलिस को जरूरी दस्तावेजों का चकमा देकर गुमराह किया जा सके। कैंटर खराब होने के कारण तस्करों की नई तकनीक का खुलासा हो गया।
तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
कैंटर जब्त कर लिया, कार्रवाई होगी
इस बारे में जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दो गौ तस्करों समेत कैंटर को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन हो रही है, थाना प्रभारी के निर्देशानुसार केस दर्ज किया जाएगा।