फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Couple died due to falling under construction wall in Narnaul

Narnaul: बिजली न होने पर छत पर सो रहा था दंपती, निर्माणाधीन दीवार गिरी, दोनों की मौत, आंधी के कारण हुआ हादसा

Tue, 16 May 2023 10:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 May 2023 10:26 AM IST
सार

नारनौल में देर रात तेज़ आंधी के कारण दीवार गिरने से छत पर सो रहे पति व पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे बच गए। दोनों नीचे सोये हुए थे। मृतकों के दो बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। मृतक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था।

विज्ञापन
Couple died due to falling under construction wall in Narnaul
दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में देर रात तेज़ आंधी के कारण दीवार गिरने से छत पर सो रहे पति व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुचे परिजनों ने दोनों घायलों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही रात को घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में आंधी बरसात के कारण शाम से लाइट नहीं थी। इसी के चलते वार्ड नंबर 13 निवासी विजय और उसकी पत्नी प्रेम देवी रात को छत पर सो गए। उसने मकान के पास वाले मकान का काम चल रहा हैं। रात को आई तेज आंधी की वजह से वो दीवार पति-पत्नी पर गिर गई। दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग छत पर पहुंचे, जहां दोनों पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे हुए थे। परिजनों ने उसको बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सर से उठा मां-बाप का साया
हादसे में दो बच्चे बच गए। दोनों नीचे सोये हुए थे। मृतकों के दो बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। मृतक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed