फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   car, loot, police action, three arrest

दिल्ली में लूटी कार बराम

Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
car, loot, police action, three arrest
लूट में तीन पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महावीर पुलिस चौकी ने मंगलवार रात को नारनौल बाईपास नांगतिहाड़ी से दिल्ली के मुंढका से 24 फरवरी को चोरी हुई कार को बरामद करने सफलता हासिल की है। मंगलवार रात को महावीर पुलिस चौकी के एएसआई रणवीर को गुप्त सूचना मिली कि 3-4 लड़के नारनौल बाईपास से चोरी की फारच्यूनर गाड़ी कही लेकर जा रहे हैं। जिस पर महावीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी। थोड़ा आगे जाकर चोरी की कार पंचर हो गई। गाड़ी में सवार युवक पंचर बनवा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी के कागजात मांगे तो वे भागने लगे। पुलिस ने मामले में राहुल चौधरी पुत्र चंदन सिंह निवासी सुभाष नगर, पारुल पुत्र सुभाष निवासी विकास नगर, अरुण पुत्र डाक्टर रोहताश निवासी मोडावाला मंदिर नारनौल को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मनीष फौजदार निवासी मिश्रवाड़ा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया की यह गाड़ी उनके दोस्त अमित गुलिया की है, जोकि करीब एक वर्ष से उन्हें जानता है और करीब 7-8 दिन पहले ही यह गाड़ी उन्हें देकर गया है। उन्हें नहीं पता था कि अमित एक खतरनाक अपराधी है उसने यह गाड़ी अरुण के घर पर छुपा कर रखी थी। जिसे वे कही लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं महावीर चौकी पुलिस ने जब दिल्ली के मुंढका थाने से संपर्क किया तो उन्होंने बताया की उक्त गाड़ी 24 फरवरी को यही से लूटी गई थी। वहीं गाड़ी को लुटने वाला लड़वा जिला झज्जर निवासी अमित गुलिया है। जिस पर एक लाख रुपये का इनाम भी है। इसके अलावा अमित गुलिया के खिलाफ दिल्ली, बहादुरगढ़, नजफगढ़ थानों में 5 हत्या और लूट, डकैती और चोरी के 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दिल्ली पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने सभी दोषियों के खिलाफ चोरी की गाड़ी खरीदने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उक्त सभी दोषियों को बुधवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया है। जहां न्यायालय ने तीनों दोषियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर नसीबपुर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी चोरी मामले का आरोपी मनीष फौजदार पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed