फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   building construction labour union protest

भवन निर्माण कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Fri, 20 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक चितवन वाटिका में बृहस्पतिवार को हुई। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनियन सदस्य लघु सचिवालय परिसर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां यूनियन की ओर से नायब तहसीलदार हरीश कुमार को श्रम मंत्री और हरियाणा भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला सचिव शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यूनियन की जिला कमेटी ने सरकार के समक्ष अनेक मांगे रखी है, इसके बावजूद किसी भी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में स्थायी सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करके बोर्ड का अलग से स्वतंत्र ढांचा खड़ा किया जाना चाहिए। निर्माण मजदूरों के पंजीकरण में तेजी लाई जाए और  प्राथमिक तौर पर जिला व उसके बाद ब्लाक स्तर तक पंजीकरण अधिकारी की स्थायी नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर बेमानी शर्तें लगाना बंद करें। सुविधा लेने के लिए एक वर्ष की शर्त को भी खत्म किया जाना चाहिए और पूरे राज्य में बोर्ड के काम में एकरूपता लाई जानी चाहिए। विशेष पंजीकरण अभियान को लगातार जारी रखा जाए।

बोर्ड की कमेटी में भवन निर्माण  कामगार यूनियन का प्रतिनिधि शामिल होना चाहिए। यहीं नहीं, कल्याण बोर्ड की  ओर से मिलने वाली सुविधाएं समय पर दी जाए व उनके लिए अधिकतम समय सीमा भी तय  होनी चाहिए।


उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाएं लागू  की जाए व उनके फार्म उपलब्ध करवाएं जाए। बैठक के बाद यूनियन से जुड़े सदस्य  विरोध प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक के बाद लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे।  वहां नायब तहसीलदार हरीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed