{"_id":"58693f9e4f1c1b047feec9f6","slug":"bikes-infornt-accident-three-injurd-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघाणा रोड पर खटोटी मोड़ के पास रविवार को हुई दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अटेली के गांव बेगपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र रविवार दोपहर मोटरसाइकिल द्वारा किसी कार्य से सिंघाणा जा रहा था तभी खटोटी मोड़ के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में धर्मेंद्र व दूसरी बाइक पर सवार राजस्थान के गांव सागा निवासी 19 वर्षीय अजय व 20 वर्षीय योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।