{"_id":"5866a42f4f1c1b741aeee496","slug":"bike-theif-arest-rimand-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाइक छीनने वाले गरिफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस नारनौल ने वीरवार की रात चोट मारकर मोटरसाइकिल छीनने वाले आरोपी धर्मेंद्र निवासी खापरिया, अजीत निवासी रामनगर राजस्थान को आसरा टी प्वाइंट नांगल चौधरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी कई दिन से नांगल चौधरी एरिया में लूटपाट की वारदात में सक्रिय थे। इन आरोपियों ने 21 दिसंबर की रात को कल्याणपुरा निवासी यादराम जो कि अपने घर से मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान उक्त आरोपियों ने चलती मोटरसाइकिल के साथ अपनी मोटरसाइकिल लगाकर यादराम के सिर पर लठ मारकर गिरा दिया और उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लेकर भाग गए।
इसी तरह 27 दिसंबर की रात नायन निवासी बिसंभर दयाल नांगल चौधरी से अपने गांव जा रहा था। इसे भी उक्त आरोपियों ने कालबा के नजदीक अपनी मोटरसाइकिल उनकी मोटरसाइकिल के साथ लगाकर बिसंभर दयाल के सिर में लठ मारा और मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। इसी तरह 28 दिसंबर को भी इन आरोपियों ने नांगल चौधरी से बहरोड़ रोड पर एक अन्य व्यक्ति को भी सिर में लठ मारकर गिराने की कोशिश की परंतु वह बचकर भाग गया। सीआईए नारनौल पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दिन से पीछे लगी थी। जिन्हें सीआईए पुलिस ने वीरवार रात को छीनी गई मोटरसाइकिल के साथ आसरा टी प्वाइंट पर घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिसंभर से छिनी हुई मोटर साइकिल भी बरामद की है। सीआईए पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। सीआईए टीम में इंचार्ज सीआईए गुलाब सिंह, एसआई रामकिशन, एससी सुंदर सिंह, एचसी प्रदीप यादव व ड्राइवर ऋषि प्रकाश शामिल थे।