फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider injured in Narnaul died during treatment, case registered against ambulance driver

Narnaul: घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 May 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 12:19 PM IST
सार

नारनौल के गांव ढाणी बठोठा निवासी जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले वह सुबह अपने गांव से नारनौल आ रहा था। जब वह जलमहल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही एक बाइक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गया तथा उसको गंभीर चोटें लगीं।

विज्ञापन
Bike rider injured in Narnaul died during treatment, case registered against ambulance driver
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के जल महल के पास एंबुलेंस की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
गांव ढाणी बठोठा निवासी जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि कुछ दिन पहले वह सुबह अपने गांव से नारनौल आ रहा था। जब वह जलमहल के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही एक बाइक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गया तथा उसको गंभीर चोटें लगीं। उसने रुक कर देखा तो घायल व्यक्ति उसके गांव का ही रघुवीर था। उसने उसी एंबुलेंस में रघुवीर को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को मौत हो गई
परिजन उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसको जयपुर के अस्पताल में ले गए, जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed