फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bank,atm,robber,crime, police, narnaul

एटीएम काट साढ़े 13 लाख उड़ाए

Fri, 26 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
bank,atm,robber,crime, police, narnaul
एटीएम को काटकर करीब 13 लाख 47 हजार लूटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दौंगड़ा अहीर गांव में चोरों ने बुधवार रात को गैस कटर से बिना गार्ड के एटीएम को काटकर करीब 13 लाख 47 हजार 500 रुपये पार कर लिए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसपी ने मौके का मुआयना कर कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटीएम में रुपये डालने वाले कंपनी के कर्मचारी का कहना है कि मंगलवार को पीएनबी के एटीएम में 15 लाख रुपये डाले गए थे। बुधवार तक एक लाख 22 हजार 500 रुपये निकले थे। शेष बची रकम चोर ले गए। क्षेत्र में अभी तक जितनी भी घटनाएं हुईं उसमें चोर एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। इस बार गैस कटर से एटीएम को काटकर नकदी पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


 दौंगड़ा अहीर गांव में वीरवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटे होने की जानकारी लोगों को मिली। इस एटीएम बूथ पर गार्ड तैनात नहीं था। चोरों ने बुधवार देर रात वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज अमरदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में रुपये डालने वाले टीएसएस कंपनी के सुपरवाइजर विकास की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एटीएम काटने की सूचना मिलते ही एसपी हामिद अख्तर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूथ का निरीक्षण किया। सुपरवाइजर का कहना था कि मंगलवार को ही एटीएम में 15 लाख रुपये डाले गए थे।

अभी तक हो चुकी मुख्य घटनाएं
- एक साल पहले नांगल चौधरी के भूंगारका में एटीएम से 11 लाख रुपये की लूट
- करीब डेढ़ साल पूर्व कनीना में पीएनबी के दो एटीएम पर लाखों रुपये की लूट
- अटेली में अप्रैल माह में धोखाधड़ी से 50 हजार रुपये निकाले
- एक साल में नांगल चौधरी में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की चार घटनाएं
- नारनौल में एक साल में एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की करीब आठ घटनाएं
- अटेली क्षेत्र में भी करीब चार घटनाएं इस साल में हो चुकी हैं

भगवान भरोसे जिले के एटीएम बूथ
जिले के बैंकों और एटीएम की सुरक्षा रामभरोसे है। न तो अधिकांश बैंकों में और न ही एटीएम बूथों पर गार्डों की तैनाती है। यही कारण है कि एटीएम बूथों पर एक साल में चोरी और धोखाधड़ी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अटेली और नांगल चौधरी के अलावा नारनौल शहर में भी एटीएम की अदला बदली कर रुपये निकालने की कई घटनाएं हुई हैं। दौंगड़ा में बुधवार को चोरी की घटना के बाद शहर के एटीएम बूथों का मुआयना किया गया तो कहीं भी सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती नहीं थी। कई एटीएम बूथों के दरवाजे खुले थे, जो बंद रहने चाहिए। नारनौल शहर में विभिन्न बैंकों के करीब 31 एटीएम बूथ हैं। इनमें से अधिकतर बूथों पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम दिखाई नहीं दिए। महिला कॉलेज के सामने पीएनबी, महेंद्रगढ़ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक, आजाद चौक स्थित सेंट्रल बैंक, किलारोड स्थित पीएनबी, अनाज मंडी स्थित एक्सेस बैंक के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं थे।

- एटीएम के दरवाजे भी ठीक नहीं
सुरक्षा गार्ड के अलावा एटीएम के दरवाजे भी ठीक ढंग से नहीं लगे हुए। अनेक एटीएम बूथों के दरवाजे टूटने के कगार पर हैं। वहीं कई एटीएम बूथों के दरवाजे खुले ही रहते हैं। इनका लॉक आदि भी बिल्कुल खराब मिला। बिना गार्ड वाले एटीएम पर ही ठगी की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। गार्ड न होने के कारण यहां पर धोखाधड़ी करने वाले एटीएम बदल कर पैसे निकाल लेते हैं।

- एसपी ने चलाया था अभियान
एसपी हामिद अख्तर ने करीब तीन माह पहले एटीएम बूथों पर ठगी रोकने से लिए अभियान चलाया था। इसके तहत पुलिस अधिकारियों को एटीएम की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद बूथों पर पुलिस की तैनाती की गई थी, मगर यह केवल एक दिन का ही अभियान होकर रह गया था।


कोट
सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को ट्रेस करने में कामयाब हो जाएगी। राशि के बारे भी कुछ नहीं कहा जा सकता।   - महेश शर्मा, डीएसपी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed