फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   arrest, rape, police, narnaul

सामूहिक बलात्कार का एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गत 9 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव की एक पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी राकेश पुत्र सतबीर वासी बलाहा कलां को रविवार देर सायं गांव पाली से गिरफ्तार किया। इसको सोमवार को एसीजेएम जज की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एसीजेएम ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज में दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव में एक पीड़ित महिला ने महिला थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। उसने बताया कि करीब 10 महीने पहले उसकी शादी जिला अलवर में हुई थी। 9 अप्रैल को उसके गांव का लड़का राजीव पुत्र अतर सिंह उसकी ससुराल में आया। उस समय वह घर में अकेली थी। राजीव ने महिला को उसकी मां की तबीयत खराब कहकर उसे गांव चलने को कहा। इस पर वह राजीव के साथ बाइक पर बैठकर घर के लिए चल दी। इसके बाद कृष्ण नगर कालेज के पास पहुंचने पर उसने बाइक को रोक दिया वहां पर एक लड़का और था। जिसे वह नहीं जानती थी। राजीव महिला को कालेज के पीछे खेतों में बने कमरे में ले गया। जहां राजीव और उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद राजीव ने गांव से तीन लड़कों नरेंद्र, राकेश, व सोनू को भी वहां बुला लिया। इन लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नरेंद्र ने महिला को मोटरसाइकिल पर बिठा के गांव के बस स्टैंड पर छोड़ गया। जाते समय राजीव ने महिला को इस बात का जिक्र न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ महिला थाने में सामुहिक दुष्मर्क का मामला दर्ज किया था।  जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि छापामारी में रविवार की देर सायं एक आरोपी राकेश को गांव पाली से गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed