{"_id":"4bd0151b94127f9938e83aaee0d493a4","slug":"arrest-in-gambling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से ज्यादा रुपयों सहित सट्टा खाईवाल काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख से ज्यादा रुपयों सहित सट्टा खाईवाल काबू
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने महेंद्रगढ़ से एक सट्टा खाईवाल को एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस को सुचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ के मोहल्ला महापान में एक मकान में सट्टा खाईवाली का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर एक नकली ग्राहक को सट्टा लगाने के लिए भेजा। सट्टा लगाने के बाद उसने पुलिस को इशारा किया और पुलिस ने छापामारी करते हुए मोहल्ला महापान कोर्ट रोड स्थित मकान से महेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर उक्त व्यक्ति से कुछ पर्चियां और 1,03,760 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन